क्राइम
लोकायुक्त टीम ने नायब तहसीलदार को एक लाख नगद लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार
शिवपुरी । सरपंच का जीत का प्रमाण पत्र देने नायब तहसीलदार ने मांगे डेढ़ लाख रुपए। एक लाख नगद लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त के अनुसार आवेदक उमाशंकर लोधी निवासी ग्राम बरसोला तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी ने आरोपी- सुधाकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय श्री तमारी दत्त तिवारी 35 वर्ष नायब तहसीलदार प्रभारी तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई थी।
घटनास्थल :आरोपी का शासकीय आवास तहसीलदार का कोटा बस स्टैंड के पीछे खनियाधाना शिवपुरी
रिश्वत राशि – 100000/- रूपये
विवरण- आवेदक सरपंच के पद पर विजयी हुआ था जिसके प्रमाण पत्र के लिए आरोपी आवेदक से ₹1,50,000 की अवैध रिश्वत मांग रहा था जो दिनाक 12 जुलाई को आरोपी द्वारा 100000/- रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया। लोकयुक्त टीम ग्वालियर की कार्यवाही जारी है।



