मुगल काल एवं अंग्रेजी हुकूमत में भी अनाज पर टैक्स नहीं था – करण सिंह चौहान

आटा, दाल अनाज़ पर लगे टैक्स पर काग्रेस की आपत्ति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l सावन के पहले सोमवार पर भाजपा सरकार ने बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है, कई खाद्य सामग्रियों पर GST की दरें बढ़ा दी हैं उक्त आरोप लगाते हुए कटनी जिला कांग्रेस कमेटी का.जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा है कि गृहणी की रसोई बर्बाद करने के बाद, भाजपा सरकार ने आज़ादी के बाद अनाज पर GST टैक्स लगाकर व्यापारियों को भी सताने का काम किया है GST का बढ़ता बोझ आम आदमी की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर भाजपाई प्रहार है।
उन्होंने कहा कि जनता को यह बात समझ नहीं आ रही है कि सरकार उन्हें किस बात की सजा दे रही है। मोदी सरकार जनता पर अपने फैसले थोपकर लूटने का काम कर रही है।
कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा है कि आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर ऐसा लग रहा है कि जैसे फिर से भारत में अंग्रेजी हुकूमत का राज हो गया है जिस तरीके से अंग्रेजों द्वारा कानून थोपा जाता रहा है उसी प्रकार से भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुगल काल एवं अंग्रेजी हुकूमत में भी अनाज पर टैक्स नहीं था l
उन्होंने ने कहा कि आजादी के अमृत काल का आनंद लीजिए आज से आटा, अनाज़, दूध,दही, पनीर पर भी जीएसटी थोप दिया गया है। जनता पहले से ही महंगाई से त्रस्त है उस पर और कर लगा कर महंगाई थोप देना निरंकुश राजा की क्रूरता भर बयान करता है।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस अमृतकाल में बढ़ती महंगाई के भी फायदे गिनाए जा रहे हैं।
भाजपा सरकार द्वारा आटा, दाल, चावल, गुड़, गेहूं दूध, दही, लस्सी, पनीर, छाछ आदि पर 5%पर्सेन्ट जीएसटी लगाने के फैसले पर आपत्ति दर्ज की है l
काग्रेस का जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि मोदी जी के प्रचार का हिस्सा सस्ती LED का जुमला भी था, उस LED पर भी जीएसटी को बढ़ाकर 18% कर दिया एवं स्टेशनरी पर 18 पर्सेन्ट करने का फैसला तो यही कहता है। शायद प्रधानमंत्री ने ठान लिया है…..न पढ़ने दूंगा’ बैंक चेक पर 18% GST का फरमान उसी लूट का हिस्सा है।



