मध्य प्रदेश
15 दिन में 3 सौ किलोमीटर चल कर युवक पहुचेंगे बागेश्वर धाम
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । बागेश्वर धाम जाने के लिए युवाओं का जत्था पैदल ही रवाना हुआ।
पैदल जाने वाले युवाओं का नागरिको ने फूल मालाओं से स्वागत कर सफल यात्रा की शुभकामनाए देकर विदा किया। जत्थे मे शामिल पुरुषोत्तम लोधी उदयपुरा, अरविंद्र रघुवंशी सिलवानी, रामाधार ठाकुर नीगरी बागेश्वर महाराज के दर्शन करने के लिए पैदल ही रवाना हुए। करीब 3 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा लगभग 15 दिन में पूर्ण कर युवाओ का जत्था बागेश्वर धाम पहुंच कर बागेश्वर धाम महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेगे। रास्ते में पड़ने वाले मंदिरो में भी दर्शन कर देश दुनिया की खुशहाली की कामना करेगें।



