कृष्णकुमार शर्मा के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह में दी विदाई
सुल्तानगंज । कृष्णकुमार शर्मा प्रभारी प्राचार्य के पद पर सेवानिवृत होने पर शिक्षकों ने विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। शासकीय हाईस्कूल उदका में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायणदास साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण चडार संकुल प्राचार्य सुल्तानगंज ने की । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला पहनाकर की गई। कृष्णकुमार शर्मा शिक्षक पद पर शिक्षा विभाग में 30 वर्षों से कार्य किया जोकि सेवानिवृत होने पर कृष्णकुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा विभाग को, सभी साथियों को गाव को आधी रात को भी अगर जरूरत पड़े तो भी में सेवा में हमेशा तैयार रहूँगा । छात्राओं को उन्होंने कहा कि पढ़ लिखकर आगे बढ़े उद्बोधन जब वह दे रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू आ गए क्योंकि अपने स्कूल परिवार से विदाई होने जा रहै थे सभी शिक्षकों का उनके प्रति इतना बड़ा व्यवहार बना हुआ था कि कभी उन्हें ऐसा लगा ही नहीं कि मैं अपने घर से दूर पर कार्य कर रहा हूं । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पवन कुमार खरे ने किया आभार शिक्षक कमलेश सिरसाम ने व्यक्त किया। जब विदाई समारोह कार्यक्रम चल रहा था तो छात्राओं में भी मायूसी दिखाई दे रही थी उसका कारण था कि सभी छात्राओं को बेटी मानते थे। विदाई कार्यक्रम में पधारे स्कूल शिक्षा विभाग से बीईओ नारायणदास साहू, जनशिक्षक राजकुमार परासर, महेश सक्सेना, तुलसीपार संकुल केंद्र प्रभारी सुल्तानगंज, रामकृष्ण चढ़ार, राजेंद्र सक्सेना, रामकुमार राय हाईस्कूल उदका, रघुराज सिंह राजपू, कमलेश कुमार सिरशाम, बलराम चढ़ार, चरण साहू जैसवाल, केशलोंन, शम्भू प्रसाद खरे, राजेश्वरी सोनी, नत्थू पटेल, कमल रजक, बाकोरी श्री महेश कुमार शर्मा, रघुवीर शर्मा, घाना कला हीरालाल, भगवानदास गौर, रामकुमार नायक आवारिया, लखन दुवे हाईस्कूल मरखण्डी, जसवंतसिंह राजपूत, रीतेश राजपूत, भवानी प्रसाद, उदका टपरा श्री रामस्वरूप शर्मा, मड़खेड़ा गुलाव योगेंद्र राजपूत नन्हेभाई, ग्राम पंचायत उदका ख़ूबसिंह पटेल, चंद्राज सिंह ठाकुर बड़ी संख्या में ग्रामवासी और अन्य शिक्षक मौजूद थे।



