मध्य प्रदेश

रैली निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश


रिपोर्टर : हिमांशु श्रीवास्तव
गैरतगंज।
नगर में शुक्रवार को आयोजित हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर रैली निकाली तथा देश भक्ति का संदेश दिया। रैली में एचपी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने गणवेश में शामिल होकर विशेष प्रदर्शन किया। रैली में उत्कृष्ट विद्यालय, गुरुकुल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस तिरंगा रैली के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों ने ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश दिया एवं अपने घरों पर तिरंगा फहराने की शपथ ली। इस मौके पर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, सीएमओ रितु मेहरा, बीईओ आरआर सिंह, संस्था संचालक सुभाष श्रीवास्तव आदि ने छात्रों को आजादी के 75 वें वर्ष में प्रवेश के विषय में जानकारी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button