धार्मिक

भोलेनाथ पार्वती की महाआरती हवन की पूर्णाहुति के नगर भंडारे का आयोजन

भोजन प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे लाखों श्रद्धालु
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
शगुन मैरिज गार्डन मुखर्जी नगर में सावन माह में हर साल की तरह इस साल भी श्री अमरनाथ सेवा समिति रायसेन के बैनर तले सवा 11 लाख और देश के सभी ज्योतिर्लिंगों का पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अनुष्ठान में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। श्री अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के सदस्य एवं हमारे छोटे बाल गोपाल सभी बच्चो को अमरनाथ सेवा समिति द्वारा पुरस्कार देकर उनको सम्मानित किया गया। क्योंकि आने वाला भविष्य हमारा यही है ।यही हमारे बच्चे जो अमरनाथ सेवा समिति को आगे तक चलाएंगे और इन ने लगातार पांच दिन तक भगवान भोलेनाथ की बहुत सेवा की और सभी भक्तों की सेवा की। उसके बाद रुद्री निर्माण भगवान महादेव की पांचों दिन अलग-अलग बच्चों ने मूर्तियां बनाई छोटी-छोटी बहुत सुंदर दिल से में बहुत ज्यादा प्रभावित हुए। इन बच्चो से इन 5 दिनों में लगातार रोज ज्योतिर्लिंगों का निर्माण होता रहा । पूरे 5 दिन में 12 ज्योतिर्लिंगों का निर्माण हुआ भगवान के 12 ज्योतिर्लिंग मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग और अनंत अनंत संख्या में रुद्रीयो का निर्माण हुआ महादेव की कृपा से 1100000 रुद्री निर्माण कार्यक्रम में अंतिम दिन पांचवे दिन भगवान का अभिषेक हुआ । उसके उपरांत हवन आदि दोपहर बाद नर्मदापुरम से आए पण्डित अल्केश तिवारी के आचार्यत्व में कराए गए। दोपहर 1 बजे से रात के 8 बजे तक भंडारा निरंतर चलता रहा । इस धार्मिक आयोजन में श्री अमरनाथ यात्रा सेवा समिती के सदस्य दिनेश अग्रवाल, डॉ एसी अग्रवाल, अभिषेक राठौर, अजय खत्री, कल्याण कुशवाहा शिक्षक, महेश मेहर, प्रदीप राठौर एडवोकेट, संरक्षक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ ए. सी. अग्रवाल, पवन खत्री, आर. के. सोनी, विकास मिश्रा, हर्षद शुक्ला सुनील पाटकर एडवोकेट का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button