मध्य प्रदेश

गणेशोत्सव पर्व को लेकर थाना सभागार में हुई शांति समिति की बैठक

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची ।
मंगलवार को नगर के थाना सभागार में आगामी त्योहार गणेशोत्सव को लेकर शांति समीति की बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी डीडीआजाद ने की तथा बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद बलराम मालवीय, समाजसेवी कमल किशोर पटेल, पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल, आरएस यादव, बहादुर सिंह राणा, गुरदयालसिंह, अजय वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगामी त्योहार गणेशोत्सव को लेकर लोगों से शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई तथा छोटी मोटी बातों को नजरंदाज करने तथा सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई तथा बिजली कनेक्शन लेकर सुरक्षित तरीके से प्रकाश व्यवस्था करें तथा चालू लाइन में कनेक्शन लेने से बचें । थाना प्रभारी आजाद ने कहा कि समीति सदस्य झांकियो में उपस्थित रहे । इस अवसर पर नप अध्यक्ष रेवाराम ने अपने कर्मचारियों को स्ट्रीट लाइट तथा पानी की व्यवस्था के साथ ही झांकी स्थलों पर साफ सफाई बनाई जाये तथा झांकी स्थलों सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाये । तथा नगर में भी में साफ सफाई बनाई जाये । साथ ही थाना प्रभारी ने नगर परिषद कर्मचारियों को सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं पर नियंत्रण किया जाये । उन्होंने कहा कि झांकियों के आसपास भी पशुओं की देखरेख की जाये तथा शांति पूर्ण तरीके से सोहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाये असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी तथा दारू पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए जिसपर विचार कर निर्देश दिए गए ।

Related Articles

Back to top button