मध्य प्रदेश

सर्पदंश से युवक की मौत, घर में हुई घटना, परिजनों का बुरा हाल

सिलवानी । बुधवार को 40 वर्षीय युवक को सर्पदंश के बाद मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के ग्राम मोरन पिपरिया के गजेंद्र शर्मा जी पिता श्री भागीरथ प्रसाद जी शर्मा उम्र 40 वर्ष अपने घर मे गणेश उत्सव की तैयारी के लिये कमरे में रखे तिरपाल निकाल रहे थे कि सांप ने उँगली में काट लिया। जिसे उपचार हेतु हॉस्पिटल के साथ झाड़ फूंक करने पंडा औझाऔ के पास भी ले गए। देर रात युवक की मौत हो गई।
सिलवानी पुलिस को सूचना मिलने पर गुरुवार को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में पीएम कराया गया। पुलिस ने प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

गजेंद्र शर्मा दो भाई थे। वह बड़े थे छोटा भाई प्रदीप शर्मा, पत्नि श्रीमती ललि शर्मा एवं उनके 16 वर्षीय बालक , 13 बालिका के साथ भरा परिवार छोड़ गए। वह किसानी करने के साथ भाजपा परिवार के निष्ठावान कार्यकर्ता और मोरन पिपलिया बूथ के अध्यक्ष थे।

Related Articles

Back to top button