मध्य प्रदेश
गिरजेश प्रताप सिंह निर्विरोध हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष चुने गए
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा। गुरुवार को हिंदु उत्सव समिति की वैठक में गिरजेश प्रताप सिंह राजपूत को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । ज्ञातव्य है कि गिरजेश प्रतापसिंह पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सिलवानी विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत के मझले सुपुत्र है । उदयपुरा क्षेत्र में वह युवाओं की पहली पसंद है मिलनसार व्यवहार के कारण उनके प्रति हर नागरिक सम्मान करता है । उनकी इस नियुक्ति पर नगरवासियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालो में बृजगोपाल लोया, बृजेन्द्र सिंह राजपूत, कुलदीप विश्नोई, धर्मेंद्र राजपूत, मनोज तोमर, आशीष धाकड़ आदि शामिल है ।




