धार्मिक

हिन्दू उत्सव समिति की बैठक सम्पन्न, डोल ग्यारस एवं अनंत चतुर्दशी चल समारोह पर हुई चर्चा

सिलवानी । शुक्रवार को हिन्दू उत्सव समिति सिलवानी की बैठक श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा में आयोजित की गई । बैठक में हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारी गण और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।आगामी 6 सितंबर 2022 को डोल ग्यारस एवं 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी की संबंध में सामूहिक चर्चा की गई जिसमें पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे ।6 सितंबर को शाम 4 बजे को डोल ग्यारस का चल समारोह प्राचीन स्थल श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा एवं श्री जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर सिलवानी से प्रारंभ होकर बजरंग चौराहे श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर पर समापन होगा।इसी तरह 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का चल समारोह एवं मूर्ति विसर्जन नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ दशहरा मैदान विजयघाट पर श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जावेगा । हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायणसिंह यादव ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ ले।

Related Articles

Back to top button