मध्य प्रदेश
उफनते रपटे को पार करने के प्रयास में बहे पिता और पुत्रा बाईक सहित, तैरकर बचाइ जान
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बैरसिया । एक बार सक्रिय मानसून ने लोगो की परेशानियां बढ़ा दी है। बुधवार की शाम भोपाल जिले के बैरसिया में उफनती नदी में रिपटे को पार करने के प्रयास में बहे पिता और पुत्र । काफी दूर बहने के बाद बमुश्किल तैरकर बचे दोनों, हालांकि इस दौरान बाइक पानी में बह गई जिसकी तलाश जारी है।
घटना बैरसिया तहसील के बिरहा श्यामखेड़ी गाव के रेहटई स्थित बाह्य नदी पर बने रिपटे की है।
गोड़िया गाव निवासी चम्पलाल कुशवाह अपने बेटे के साथ अपनी ससुराल बिरहा श्याम खेड़ी गए थे।
वही बिरहा श्यामखेड़ी के ही राजाराम पाल भी इसी उफनते रिपटे से बाइक निकालने के चक्कर बहते बहते बचे।
बुधवार की शाम का मामला।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इन लोगो को रिपटा पार करने से मना किया था और घटना वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर वयरल हो रहा है।



