मध्य प्रदेश

सीवरेज लाइन का काम अधूरा, सड़कें खोद कर की दुर्दशा, प्रशासन मौन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईंखेड़ा की सड़कों को बर्बाद करने वाली कंपनी जो नगर में सीवरेज लाइन के पर सभी सड़कें खोद रही है उनकी दुर्दशा इस कदर है कि कई लोगों को निकलना मुश्किल है और जो चेंबर बनाए गए हैं वह ओवर होकर बह रहे हैं करीब 3 साल से भी ज्यादा समय हो जाने के बाद भी अभी तक सीवरेज का काम पूर्ण नहीं हुआ साईंखेड़ा का व्यस्ततम मार्ग हाईवे 44 नर्मदा मंदिर से सोसाइटी जाने वाला सड़क सीवरेज वालों ने खोद कर डाल दिया एवं ब्रेकर लगा दिए करीब 15 दिन से यह रोड बंद है इसी रोड पर सहकारी बैंक सोसायटी बालक शाला एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की जाने वाली रास्ता है वार्ड वासियों ने बताया कि 15 दिन से सड़क बंद है लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है अगर काम लगाना था तो काम एक-दो दिन में पूर्ण हो जाता 15 दिन से यह रोड बंद करके सीवरेज वाले काम छोड़कर कहीं चले गए हैं 15 दिन से काम बंद पड़ा है एवं इसी के सामने स्टेट हाईवे 44 पश्र नाली खोद दी है जिससे 12 महीने पानी निकल रहा है और रोड पर एक गहरा गड्ढा हो गया जिससे वाहन उचट जाते हैं और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नागरिको ने नगर परिषद के अधिकारियों एवं एसडीएम से मांग है कि समय बीत जाने के बाद भी सीवरेज का काम पूर्ण क्यों नहीं हुआ इस कंपनी पर लगाम लगाकर काम जल्द चालू करवाएं इससे लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो। सीवरेज लाइन का समय 2/12/2020 था जो 2 साल से भी ज्यादा होने वाला है और अभी काम पूर्ण नहीं हुआ शासन प्रशासन इस ओर भी ध्यान नही दिया।

Related Articles

Back to top button