मध्य प्रदेश
पेंशनरों को मिला 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता, आदेश जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 6% महंगाई भत्ता प्रदान करने के आदेश बुधवार को कर दिए हैं, साथ ही छठवें वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को भी 7% महंगाई भत्ता प्रदान करने के आदेश किए गए हैं ।
मध्य प्रदेश के निगम मंडलों में कार्यरत कर्मचारियों को 1989 के वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का महँगाई भत्ता बढ़ाकर 1225% एवं 1998 के पुनरीक्षित वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को 8% महंगाई भत्ता प्रदान करने के आदेश कर दिए हैं।
उक्त महंगाई भत्ता दिये जाने से प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और प्रदेश के निगम मंडलों में कार्यरत कर्मचारियों मैं हर्ष व्याप्त हुआ है, जिन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया है।




