क्राइम
70 वर्षीय वृद्ध की बिजली के तार टूट कर ऊपर गिरने से घटनास्थल पर ही मौत
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । बम्होरी के ग्राम कुंडाली में नाले के किनारे पचमी शंकर पिता मुल्ली लोधी उम्र 70 साल निवासी कुंडाली की बिजली के टूटे तार के कारण करंट लगने से मौत हो गयी
घटना रविवार की सुबह की 12: से 1: के बीच की है।
जानकारी के अनुसार मुल्ली लोधी निस्तार के लिए नाले के किनारे पर गए अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी लगने पर बम्होरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लेकर 70 वर्षीय वृद्ध को पोस्टमार्टम के लिए बम्होरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।



