दीनदयाल जी जयंती में युवा मोर्चा ने किया पौधारोपण
हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत हुआ पौधों का रोपण
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । रविवार 25 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा श्रद्धेय पंडित दीनदयाल जी की जन्म जयंती एवं हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत सिलौडी स्थित मिशन एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल प्रांगण में भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। इसके पश्चात सिलौडी कॉलोनी के समीप विद्युत पावर हाउस ऑफिस के पास पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय ने बतलाया भारतीय जनता युवा मोर्चा 13 सितंबर से जगह जगहों पर लगातार पौधारोपण कर रहा है जो 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। पौधारोपण में भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय, कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष अंकित राय, राहुल राय, छोटू राय, सनिल, आशाराम चक्रवर्ती, विनय आदि जन की उपस्थिति रही।



