मध्य प्रदेश

नवरात्रि पर्व को लेकर उमरियापान पंचायत ने सभी वार्डो करवाया साफ सफाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । नवरात्रि पर्व को लेकर ग्राम पंचायत उमरियापान में पिछले 1 सप्ताह से सभी वार्डों में साफ सफाई अभियान तेजी से किया गया। वार्ड नंबर 8 में नाला की सफाई करवाई गई एवं ग्राम के विभिन्न वार्डों में नालियां की साफ सफाई तेजी से की गई। सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम ने बताया कि नवरात्रि त्यौहार में स्वच्छता अभियान के तहत उमरियापान पंचायत के विभिन्न वार्डों के प्रमुख स्थानों में लगभग साफ सफाई हो गई। अटल ब्यौहार ने बताया कि जिन जिन वार्डों में नालियां की सफाई करवाई गई थी उन वार्डों में टैक्टर ट्राली लगाकर कचरा उठाया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच अटल ब्यौहार ने बताया कि नवरात्रि पर्व में उमरियापान के प्रसिद्धि बड़ी माई मंदिर, मचखंडा मोहल्ला स्थित चंडी माता, खेरमाई मंदिर, चंडी माता, मरही माता, करेड़े का दिवाला सहित अनेक प्रचंड मंदिरों में डेली सफाई करने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया गया। सरपंच अटल ब्यौहार ने समस्त ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि आप लोग घर की सफाई करते हैं तो कृपया कर कचरा नाली एवं रोडो पर ना फेंके, कचरा इकट्ठा कर बोरी या डस्टबिन में रखें। समस्त दुकानदारों एवं होटल प्रतिष्ठानों से भी आग्रह किया है कि अपने अपने प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखें जिससे सड़कों पर गंदगी ना फैलाएं।

Related Articles

Back to top button