मध्य प्रदेश

दिव्यांग छात्र छात्राओं का चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर सम्पन्न

सिलवानी । सिलवानी विकासखंड का दिव्यांग छात्र छात्राओं का मंगलवार को चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर गांधी आश्रम सिलवानी में आयोजित किया गया । भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण ALlMCO उज्जैन के विशेष सहयोग एवं जिला मेडिकल बोर्ड के वरिष्ठ डाक्टरों की टीम द्वारा चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि विभोर कांत जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मताम्बर, जिला सहायक परियोजना समन्वयक शालिग्राम श्रीवास्तव उपस्थित हुए।
शिविर में जिला चिकित्सालय रायसेन से डॉक्टर वैभव सिंघई, डॉ शरद साहू, डॉ विवेक व्यास, डॉ निधि सिंह चौहान, डॉ विवेक यादव, वही ALIMCO से नेहा अग्निहोत्री P&O, किशन सरोज ऑडियोलॉजिस्ट, नीलेश अहिरवार P&O उपस्थित हुए।
शिविर में विकलांगता वाले बच्चों का चिकित्सीय मूल्यांकन एवं प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया। इस कार्य में एमआरसी उदयपुरा सत्यनारायण मेहरा, एमआरसी बेगमगंज गुलाब गौतम, सिलवानी एमआरसी अरविंद पाराशर एवं सुधा विश्वकर्मा उपस्थित रहे। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रश्मि चौहान उपस्थित रही
बीआरसीसी शैलेंद्र यादव ने बताया विकासखंड अंतर्गत 120 बच्चों के द्वारा पंजीयन कराया गया इन बच्चों में 41 बच्चों को प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाया गया एवं 30 बच्चे उपकरण हेतु पात्र पाए गए।

Related Articles

Back to top button