मन्दिर पूजा करने गए युवक की मिली लाशः लहू-लुहान हालत में मिला शव
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया इलाके में मंदिर में पूजा करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद युवक मृत हालत में मिला। मंदिर में मौजूद लोगों ने लहू लुहान पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रिंकू उर्फ अमर रजक चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रहा था।
युवक सोमवार सुबह वो गोल पहाड़िया इलाके में मंदिर दर्शन के लिए निकला था। मंदिर के अंदर जाने के बाद वो काफी देर बाहर नही आया तो वहां मौजूद सेवक ने अंदर जाकर देखा तो अमर लहूलुहान हालात में पड़ा था। सेवक ने अन्य लोगों की मदद से अमर को जयारोग्य अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनकगंज थाने में सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। मृतक के घर वालों को खबर दी गई। पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक जांच में अमर की मौत हादसा लग रही है। पूजा करते समय पैर फिसलने से वो मूर्ति पर गिर पड़ा, जिससे उसके चश्मे के कांच आंखों के नीचे से अंदर घुसा और ब्लूड श्वास नली में अंदर जाने से मौत होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने अमर के शव का पीएम कराया है मंगलवार को शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी।


