धार्मिकमध्य प्रदेश

दो दिवसीय चैतन्य झांकी : माँ भवानी की सजीव झांकी लगाई गई

सिलवानी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिलवानी द्वारा , ग्राम जमुनिया में लगाई गई । दो दिवसीय चैतन्य झांकी, जिसमे माँ भवानी की सजीव झांकी लगाई गई, झांकी के माध्यम से सभी को शिव संदेश दिया गया, शिव शक्ति स्वरूप से अवगत कराया गया ! ब्रह्माकुमारी मोहनी बहन ने बताया कि हर त्यौहार हमे हमारी संस्कृति की तरफ ही ले जाता है हर त्यौहार कुछ सिखाने आता है चैतन्य झाँकी हम सभी आत्माओं को अपने चैतन्य स्वरूप को झांकने का संदेश देती है ये शक्ति स्वरूपों को दर्शन कर हम अपनी आंतरिक और आत्मिक दैवीय गुणों को जाग्रत करें इन देवियों का दर्शन करके हम स्वयं का भी दर्शन करें की हमने कितने गुणों को धारण किया तब ही हमारा व्रत और उपवास सार्थक हैं। जब हम 9 दिन नियम संयम से रहते हैं तो क्या हम हर दिन इतने पवित्र नही रह सकते बस अब जरूरत है अपने शक्ति स्वरूप को जगाने की , माँ के स्वरूपो के बारे में बताया कि हर देवी अपने आप मे आध्यात्मिक संदेश लिए है, जागरण अर्थात अज्ञान नींद से जागना आज हर मानव सोया हुआ है नही जानता कि वह आत्मा है , अब जागना है अपने आपको आत्मा समझ कर इस संसार मे जीवन जिये ओर सर्व शक्तियों को फिर से माता से प्राप्त करे। झांकि मे नगर के कई भक्तों ने सहभागीता की और दर्शन लाभ लिए ।

Related Articles

Back to top button