मध्य प्रदेश

दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का विशाल शौर्य संचलन संपन्न, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत

मुख्य वक्ता निवेदिता शर्मा ने कहा कि क्रिकेटरों और फिल्मी कलाकारों की जगह देश की वीरांगनाओं को बनाएं अपना आदर्श
बरेली । नगर में 2 अक्टूबर रविवार को दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के द्वारा विशाल शौर्य संचलन निकाला गया। शौर्य संचलन प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने उपस्थित दुर्गा वाहिनी की बहनों और मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब क्रिकेटरों, राजनीति के क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं और फिल्मी दुनिया की हीरोइनों के विषय में तो सब जानते हैं,उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। लेकिन हमारे देश के लिए प्राण निछावर करने वाली हमारी बहने और माताओं उन वीरांगनाओं के बारे में कुछ भी नहीं जानते जिनसे हमें सीख लेना चाहिए, उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। इस दौरान मुख्य वक्ता ने देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाली कई वीरांगनाओं के नामों और उनके जीवन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शस्त्र पूजन के से हुई। तत्पश्चात विशाल शौर्य संचलन प्रारंभ हुआ। जो कि दशहरा मैदान से, पुरानी कन्या शाला रोड, छोटा बाजार, बड़ा बाजार शक्ति धाम देवी दुर्गा मंदिर, सब्जी मंडी और नवीन टाकीज चौराहा,मुख्य मार्ग से होता हुआ पुनः कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंचा जहां दुर्गा आरती के साथ विशाल शौर्य संचलन का समापन हुआ। विशाल शौर्य संचलन में शामिल लगभग 400 दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की बहनों का स्वागत नगर में जगह-जगह हुआ। बड़ा बाजार में हिंदू उत्सव समिति बरेली के द्वारा शौर्य संचलन में चल रही बहनों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तो वही नगर के पुराना बस स्टैंड दिग्बिजय परिसर के सामने नगर परिषद बरेली के द्वारा स्वागत किया गया। इसके अलावा भी नगर में कई जगह शौर्य संचलन में चल रही बहनों का स्वागत हुआ। शौर्य संचलन में शामिल नरसिंह अखाड़ा बरेली की बहनों के द्वारा नगर के नवीन टाकीज चौराहे पर अखाड़े का प्रदर्शन किया गया जिसकी सभी ने सराहना की। दुर्गा वाहिनी की विदिशा विभाग संयोजिका सुरभि वर्मा ने बताया कि इस शौर्य संचलन को लेकर हमारी बहनें करीब 1 सप्ताह से तैयारियों में लगी हुई थी,चूंकि दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का नगर में यह पहला शौर्य संचलन था। जिसमें लगभग 200 बहनों के सम्मिलित होने की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन उम्मीद से कहीं अधिक लगभग 400 बहनों ने शौर्य संचलन में भाग लेकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की महती भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button