धार्मिक

आकर्षक का केंद्र बनी नर्मदे हर मंडल के द्वारा स्थापित मुस्कारती हुई मां अम्बे जी

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। पिछली नवरात्रि पर जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के समीप बरहेटा में मातारानी की मुस्कारते हुते स्थापित की गई भव्य प्रतिमा जो पूरे देश मे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसिद्ध हुई थी। उसी कलाकार के हाथों बनाई उसी स्वरूप की प्रतिमा साईंखेड़ा के नर्मदे हर मंडल के तत्वाधान में कमला पैलेस मैं स्थापित की गई है ।
प्रतिमा के कलाकार पवन प्रजापति सिंगोड़ी जिला छिन्दवाड़ा के द्वारा निर्मित की गई मां दुर्गा की हंसमुख प्रतिमा के दर्शन को जिले सहित अन्य स्थानों श्रद्धालु आ रहे हैं वही नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 पंडित दीनदयाल उपाध्याय में विराजमान चौसठ योगिनी देवियों की भी भव्य आकर्षक झांकी बनाई गई है जो जन आकर्षक का केंद्र बनी हुई है ।प्रदेश से अनेक स्थानों से भारी संख्या में श्रद्धालु आकर दर्शन कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। इसी तरह नगर में मां बंजारी दरबार में भी चलित झांकी बनाई गई है आजाद मंडल झिखोली रोड दुर्गा उत्सव आरसी मैरिज गार्डन सहित बमोरी में 11 देवीओ की स्थापना भी की गई है जो जन आकर्षण का केंद्र बन रही हैं एवं नो दिन माई के दर्शनों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही।

Related Articles

Back to top button