मध्य प्रदेशव्यापार

सघन जांच अभियान की है दरकार : रायसेन जिले में उदासीनता भारी लापरवाही उजागर

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । नाप-तौल विभाग नहीं कर रहा प्रतिष्ठानों की जांच, इलेक्ट्रानिक तौल यंत्रों का सत्यापन भी नहीं हो पा रहा। जिससे उपभोक्ताओं को खाने पीने की सामग्री से लेकर डीजल पेट्रोल आदि की कम तुलाई कर सामान दिया जा रहा है। नापतौल विभाग का जांच अमला बाजारों से गायब हैं। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में नापतौल विभाग द्वारा ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन रायसेन जिले में यह जांच मुहिम ठंडे बस्ते में है।
अभी तक रायसेन में नापतोल विभाग की ओर से सघन जांच अभियान आखिर क्यों नहीं चलाई जा रही है। यह जांच का विषय है। जबकि मप्र के अन्य जिलों में कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। ग्राहकों का कहीं शोषण ना हो रहा हो इसलिए कई दुकानों में दबिश देकर जांच भी की गई।
लंबे अरसे से तोल यंत्रों का सत्यापन नहीं हुआ …
रायसेन शहर सहित जिलेभर में नापतौल विभाग अलर्ट नहीं है। निरीक्षक नाप-तौल विभाग ने दुकानों और पेट्रोल पंपों की माप तौल की जांच करना तक मुनासिब नहीं समझा जाता है। जिससे पेट्रोल पंप मालिक दुकानदार कम नापतोल कर जमकर कमाई कर रहे हैं। वहीं उपभोक्ता ग्राहक लुटने के लिए मजबूर हैं।
वैसे नियम विरुद्ध नियमानुसार समयावधि में इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र को सत्यापित नहीं कराए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 24/33 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए जाते हैं।
आइसक्रीम पार्लरों की जांच नहीं…
रायसेन सिटी सहित जिलेभर की रेस्टोरेंट में चल रहे आइसक्रीम पार्लरों की नापतौल विभाग के जांच अमले द्वारा जांच में लापरवाही बरती जा रही है। यहां अनियमितता पाए जाने पर विधिक मापविज्ञान के अंतर्गत कार्यवाही की जाती है।

Related Articles

Back to top button