क्राइम

बेटा बना हैवान जमीन के टुकड़े के लिए धारदार हथियार से मां को उतार दिया मौत के घाट

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
पन्ना। किसी ने सच कहा है कलयुग में कुछ भी संभव है इसी कहावत को चरितार्थ करने वाला एक सनसनीखेज मामला पन्ना जिले की सलेहा थाना अंतर्गत देखने को मिला है। जहां कलयुगी बेटे ने जमीन के टुकड़े के लिए अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार घटना सलेहा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पटनातमोली की है। मां और बेटे में जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां पर संघातक वार कर मौत के घाट उतार दिया। जिस मां ने बेटे को जन्म देकर पाला उसी मां को बेटे ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button