मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षक संघ ने 12 अक्टूबर को भीपाल आंदोलन की बनाई रूपरेखा

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । अतिथि शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय बैठक रविवार को साईंखेड़ा में संपन्न हुई जिसमें आगामी 12 अक्टूबर को भोपाल के नीलम पार्क में होने वाले महा आंदोलन में सभी से पहुंचने की अपील की गई लगभग 15 वर्षों से अतिथि शिक्षक लगातार शोषण का शिकार हो रहा है नई भर्ती नीति ट्रांसफर नीति इसके कारण हजारों अतिथि शिक्षक आज बेरोजगार बैठे हैं शासन से यही मांग है की अन्य राज्यों की भांति 12 माह का वेतन एवं 62 साल तक अतिथि शिक्षकों को रखा जाए साथ ही विभागीय परीक्षा लेकर गुरुजीयों की भांति नियमित किया जाए इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, अमित भाटी सुरेंद्र शर्मा, निर्मल पटेल, शैलेंद्र गोटिया, पूरन रजक, संतोष हरदोईया, नारायण पटेल, मुकेश राजपूत, सुयेश सोनी, दिलीप शुक्ला, कंचन अग्रवाल, अर्चना बिथरिया, महेंद्र पटेल, हनुमान पटवार, राकेश चौधरी, प्रदीप पाल, प्रदीप राजपूत, आलोक नामदेव, रोहित राजपूत, विक्रम सिंह राजपूत, भीष्मा राजपूत, रीना राजपूत, संतोष पटेल, रामपाल राजपूत, प्रदीप लोधी, दीपक लोधी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button