मध्य प्रदेश

शराब दुकान के बाहर ही लोग नशे में धुत, नागरिक परेशान

रिपोर्टर : रामकुमार राजपूत
इंदौर । बंगाली चौराहा वाइन शॉप और बैठक के बाहर दारु पीने वालों की रोड पर ही भीड़ लगी रहती है जिससे आगे रहवासी क्षेत्र के अंदर की मल्टी में जाने वाले बच्चे एवं महिलाओं को और टू व्हीलर वालो को काफी तकलीफ हो रही है बार-बार वाइन शॉप एवं अहाते वाले से बोलने पर भी यह लोग गाड़ी लाइन पर पार्क नही करके रोड पर खड़े भी रहते हैं। गाड़ी भी खड़े करते हैं और दारू भी पीते हैं जिससे आए दिन लोगों की तकलीफ बढ़ रही है संबंधित लोग इस पर ध्यान देकर स्वच्छता का एवं शांति का प्रयास करें । किष्किंधा अपार्टमेंट सभी रहवासी और अन्य ऑफिस के लोग ने इस पर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Back to top button