मध्य प्रदेश
37 पटाखा दुकाने हुई नीलाम, 3.50 की हुई आय
सिलवानी । नगर परिषद सिलवानी ने नगर के हेलीपैड मैदान में दीपावली पर लगने वाले पटाखा बाजार की दुकानों को खुली नीलामी में नीलाम किया गया।
इस बार पटाखा बाजार में 37 दुकानें लगेगी। जिनको नगर परिषद द्वारा खुली नीलामी से 350200 रुपये की राजस्व प्राप्त हुआ।
नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक के निर्देशन में हेलीपैड मैदान में दीपावली पर लगने वाले पटाखा बाजार की दुकानों को खुली नीलामी की गई।
इस अवसर पर नगर परिषद सिलवानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील जैन देवेन्द्र रघुवंशी, अमित यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, आरिफ खान, रवि यादव रामशंकर दीक्षित, सीताराम साहू, दीपक साहू, संजीव क्लोसिया सहित नगर परिषद का अमला उपस्थित रहा।



