बिना वेतन के फीकी मानेगी बनेगी नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों की दिवाली
किसी का 5 माह का तो किसी का 2 माह का वेतन अटका, परिजनों में निराशा का माहौल
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जहां एक ओर प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान सहित सांसद विधायक और उनके मंत्री भरे मंचों से सरकारी खजाना भरे होने की बातें करते हैं। मंचों से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं वही दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद रायसेन में अधिकारी कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हुए हैं । किसी अधिकारी कर्मचारियों का वेतन 5 माह से नहीं मिला है तो कहीं 2 माह से वेतन दिवाली बोनस का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों की दिवाली पर्व ठीक से नहीं मनेगा। नपा कर्मचारी संघ रायसेन ने कलेक्टर रायसेन सहित नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर से जल्द वेतन भुगतान की मांग की है । ताकि दीपावली का त्यौहार उत्सव धूमधाम से मना सकें।
नपा के लेखा विभाग रायसेन के सरकारी सूत्रों से मिले आंकड़ों के मुताबिक नगर पालिका परिषद रायसेन में हर महीने चुंगी क्षतिपूर्ति का मद 45 लाख रुपए मिलता है। पहले यह चुंगी छतिपूर्ति कर लगभग 1 करोड़ रुपये मिलता था । लेकिन अब घटकर ₹45 लाख बचा है । कभी-कभी हलाली नल जल योजना परियोजना के बिजली बिल में यह राशि 10 लाख रुपए कट जाती है तो मात्र 35 लाख रुपये ही बचती हैं । ऐसी स्थिति में नपा के अधिकारी कर्मचारियों का हर महीने वेतन अटकना कोई नई बात नहीं है ।नगरपालिका के मस्टर कर्मियों का वेतन पिछले 5 माह से अटका
था । जिसमें से 1 माह का भुगतान उन्हें कर दिया गया है । वही सरकारी कर्मचारियों के लगभग 2 माह से वेतन अटका हुआ है । इतने ही महीनों का का वेतन सरकारी नपा कर्मचारियों अधिकारियों का अटका हुआ है ।दीपावली के त्यौहार पर यदि वेतन नहीं मिलेगा तो उनको त्यौहार की रंगत और दीपोत्सव की खुशी फीकी ही रह जाएगी । उनके परिजन भी बड़े परेशान है वेतन नहीं मिलने से हर महीने का घरेलू खर्च चलाना महंगाई के इस दौर में बड़ा मुश्किल भरा हो रहा है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर महीने नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों का वेतन करीब 56 लाख रुपये वितरित किया जाता है।
इस संबंध में सुधीर कुमार सिंह नपा सीएमओ रायसेन का कहना है कि पहले नगर पालिका परिषद रायसेन को सरकार की तरफ से चुंगी छतिपूर्ति की रकम हर महीने 1 करोड़ रुपये मिलती थी। जो घटकर 45 लाख रुपये हो गई है। दीपावली का त्योहार हर्सोल्लास पूर्वक मानें अधिकारी कर्मचारियों को हरसंभव वेतन दिलाने की कोशिश की जा रही है।



