मध्य प्रदेश
7 सूत्रीय मांगों को लेकर पालक शिक्षक संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । गुरुवार को बरेली पालक शिक्षक संघ ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद गुर्जर को ज्ञापन सौपा।
पालक शिक्षक संघ ने 7 सूत्रीय मांग पत्र के बिंदुओं पर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रकाश डालते हुए इन मांगों पर जल्द से जल्द अमल करने की बात कही है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत दिवस हुई स्कूल प्रबंधन और वाहन चालक की लापरवाही से डैफोडिल स्कूल में पढ़ रहे उसी स्कूल के वाहन द्वारा बच्चे की मौत हो जाने पर पालक शिक्षक संघ ने दु:ख व्यक्त किया है और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसलिए शासन प्रशासन को अवगत कराया गया है। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना न हो।



