मध्य प्रदेश

चौरसिया समाज में अलख जगाने जनचेतना रथ यात्रा 30 अक्टूबर से नर्मदापुरम से प्रारंभ

चौरसिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया के नेतृत्तव में
भोपाल । नर्मदापुरम से चौरसिया समाज में एकता एवं सद्भावना की अलख जगाने एवं समाज के पूर्वज कुलगुरू चौऋषि महाराज को प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठानों के पूजा स्थल में स्थान के लक्ष्य के जन चेतना यात्रा 30 अक्टूवर से प्रारंभ हो रही है। यह यात्रा अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की के नेतृत्तव में निकाली जावेगी, जो सम्पूर्ण जिलों का भ्रमण कर स्वाजातीय से चर्चा बैठक एवं आपसी एकता का संदेश देगी।
आदि कुलगुरू चौरसिया समाज के पूर्वज पूज्यनीय, प्रातः स्मरणीय चौऋषि महाराज जी की जन चेतना यात्रा 30 अक्टूबर रविवार को नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के मॉं नर्मदा तट से नर्मदा मैया की विशेष पूजा अर्चना के साथ यह यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा के संयोजक चौरसिया समाज को नई जान फूंकने वाले चौरसिया समाज को गांव गांव तक पहचान बनवाने वाले प्रदेश के सक्रिय एवं ऊर्जावान प्रदेष अध्यक्ष गौरव चौरसिया इस यात्रा में साथ रहेंगे। साथ ही सम्माननीय चौरसिया बंधुओं की टीम भी इस यात्रा में सहभागिता करेगी।
वर्तमान समय में चौरसिया समाज पिछड़ा वर्ग में प्रथम पांच अधिक आबादी वाली जातियों में है फिर भी समाज की राजनैतिक, सामाजिक चेतना काफी कम है समाज को शासन एवं संगठन में महत्वपूर्ण योगदान से वंचित रहना पड़ रहा है वर्तमान परिवेश में समाज में राजनैतिक सामाजिक जागरूकता एवं अपनी विशिष्ट पहचान करने के लिए इस यात्रा से निश्चित ही चौरसिया समाज का मान सम्मान बढ़ेगा।
पूर्वज कुलगुरू का मान मिलने से समाज को मिलेगा आशीर्वाद
चौरसिया समाज के पूर्वज कुलगुरु चौऋषि महाराज जो हमारे समाज के आदर्श एवं पूर्वज हैं। समाज बंधु उनका स्मरण लगभग सभी स्थानों पर नहीं कर पा रहे हैं निश्चित ही इस जन चेतना यात्रा से गांव गांव में चौरसिया बंधुओं के परिवार परिवार में अब अपने पूर्वज कुलगुरू चौऋषि महाराज को स्थापित कर उनकी पूजन करने से निश्चित ही सामाजिक आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। अब लगभग हर चौरसिया परिवार में चौऋषि महाराज की फोटो स्थापित होने से हम उनका सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी प्रतिमाओं को पूजन करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ कर सकेंगे।
8 सितंबर 2021 का दिन चौरसिया समाज के इतिहास के लिए अमर हो गया जब चौरसिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया ने समाज की पीड़ा दर्द को महसूस करते हुए मां शारदा के दरबार मैहर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद ग्रहण करते हुए प्रदेश का दौरा प्रारंभ किया इस दौरान लगभग 1 वर्ष 10 दिनों तक जूता चप्पल से आकर मुंडन करा कर प्रदेश के कई जिलों में सामाजिक बंधुओं के पास पहुंचकर जनचेतना की और बाद में भोजन का भी त्याग कर सामाजिक जागरूकता में सक्रिय दिखे।
यात्रा में चौऋषि महाराज का घर-घर एवं प्रतिष्ठानों में स्थापित करने का लक्ष्य
इस यात्रा के दौरान समाज में राजनैतिक सक्रियता जागरूकता सत्ता और संगठन में स्थान दिलाने के लिए आम जनता में जनजागृति जागरूकता लाने के लिए घर-घर संपर्क किया इसके साथ ही इस यात्रा में आदि कुलगुरु चौऋषि महाराज जी की मूर्ति फोटो को प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठानों के पूजा स्थल में स्थापित करने का लक्ष्य और सपना भी रखा जो धीरे धीेरे पूरा होने जा रहा है। कार्यक्रमों में कुलगुरु चौऋषि महाराज जी की फोटो स्थापित होने लगी है और इन्हें की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होता देखा जा रहा है लेकिन अभी कम स्थानों पर हुआ है निश्चित ही इस यात्रा से अब लगभग सभी स्थानों पर यह कार्य शुभारंभ हो जाएगा।
18 सितंबर को महामहिम राज्यपाल ने पूर्व कार्यक्रम का कराया समापन आगे की भूमिका से हुए अवगत
18 सितंबर 2022 को प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की भैया के विशेष आग्रह पर भोपाल में प्रदेश भर के तंबोली चौरसिया समाज के त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर इतिहास बना दिया। इसी कार्यक्रम में लगभग 1 वर्ष 10 दिन से गौरव चौरसिया विक्की भैया प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व कार्यक्रम का समापन कराया। आदि कुलगुरु चौऋषि महाराज की जनचेतना रथ यात्रा सामाजिक जागरूकता के लिए यात्रा हो रही थी और प्रदेश अध्यक्ष विक्की भैया ने इस यात्रा के संबंध में आगामी रणनीति से अवगत कराया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल गंगाप्रसाद चौरसिया के आग्रह पर इस दिन मंच पर ही प्रदेश अध्यक्ष गौरव चैरसिया को चप्पल पहना कर और बाद में भोजन कराकर पूर्व यात्रा का समापन कराया, और आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद और मार्गदर्शन दिया और विश्वास दिलाया कि हम मध्यप्रदेश चौरसिया समाज के साथ खड़े थे खड़े हैं और खड़े रहेंगे जब भी जरूरत पड़े हम सभी उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Back to top button