व्यापार

आर्थिक मंदी से फटाखा व्यापारी परेशानी मे, तहसीलदार को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : आशीष सैनी
सिलवानी । महंगाई के बढ़ते प्रभाव से आज दीपावली के बाजार मैं रौनक खत्म हो गई इसकी बजह आज समाज के सामने आर्थिक मंदी की तंगी होने का कारण हैं। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और गरीब आदमी के हाथ से दीपावली मनाने का अवसर निकल गया, आखिर दिए में तेल कहां से भरे।
प्रतिवर्ष अनुसार आतिशबाजी अनुज्ञप्तिधारियों की ओर से अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन देते हुए कहा है कि इस वर्ष हम लोग दुकानों की जो राशि नगर परिषद को देते है वह देने में असमर्थ है! क्योंकि पूरा बाजार जाम हो गया है और इतनी बड़ी आर्थिक तंगी कभी सामने नहीं आई है। यह स्थिति पटाखा मार्केट की ही नहीं बल्कि आम मार्केट की है इसलिए यह सारी घटनाओं से व्यापारी रही गुजर रही हैं। इसी कारण पटाखा मार्केट के लोगों ने अनुज्ञप्ति राशि को कम करने की मांग की है!
और सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि तहसीलदार महोदय हमारी विनती पर ध्यान दें और हमको सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button