बंद कमरे में हुआ नपा का पहला सम्मेलन : 60 करोड़ रुपयों से सुधरेगा शहर का ड्रेनेज सिस्टम
गुमठियों की जगह होगा पक्की दुकानों का होगा निर्माण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शुक्रवार कोनई नगर पालिका परिषद का पहला सम्मेलन नगर पालिका कार्यालय में रखा गया। सम्मेलन हंगामेदार होने के डर से नगरपालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन ने प्रभारी सीएमओ पीके साहू को निर्देशित कर मीडिया को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं देने की बात कही। जबकि इससे पहले के सभी सम्मेलनों में मीडिया को कवरेज की अनुमति मिलती थी। वहीं रायसेन के पड़ोसी जिलों भोपाल सीहोर और विदिशा में कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों को बकायदा आमंत्रित किया गया। लेकिन नई नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सविता सेन ने यह बदलाव किया है।
परिषद की बैठक के बाद नपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में रखे गए सभी प्रस्ताव पास कर दिए गए हैं। जबकि नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्षद प्रभात चावला ने बताया कि सम्मेलन के दौरान हमने कांग्रेसी पार्षदों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। ऐसा इसलिए कि भाजपा पार्षदों वाले वार्डों के अधिक प्रस्ताव सम्मेलन के एजेंडे में शामिल किए गए। जबकि कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों के कम प्रस्ताव। प्रभात राज चावला ने बताया कि वार्ड 1 के 8, वार्ड 2 में एक, वार्ड नंबर 3 में तीन, वार्ड 4 में तीन, वार्ड 8 के 2 काम एजेंडे में शामिल किए गए थे। जबकि भाजपा के वार्ड 11 में 7, वार्ड 12 में 11, वार्ड 13 में 6 और वार्ड 14 के 5 काम शामिल किए गए हैं।
नपा सम्मेलन में शहर के विकास कार्यों पर की बिंदुवार व चर्चा….
नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में अध्यक्ष सविता जमना सेन की अध्यक्षता में सम्मेलन रखा गया । इसमें रायसेन नगर के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से नगरीय क्षेत्र रायसेन में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए 60 करोड़ रुपयों की लागत से ड्रेनेज सिस्टम एवं 7 नग छोटा कचरा वाहन, पुराने कार्यालय भवन के स्थान पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पार्किंग सहित एवं वार्ड 7 में स्थित सुलभ शौचालय को तोड़कर माडर्न सुलभ शौचालय, दुकानों का निर्माण एवं नये बस स्टैंड पर रखी गुमठियों के स्थान पर पक्की दुकानों के निर्माण पर सहमति बनी। इसके अलावा नगर में करीब 90 सीसी रोड एवं पुलिया आदि निर्माण कार्य संबंधी सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं।
अनुमति न होने से पार्षद पति भी दूसरे कमरे में ही बैठे रहे….
नगरपालिका के प्रभारी सीएमओ पीके साहू ने बताया कि इस बार सम्मेलन में पार्षद प्रतिनिधियों को बैठने की अनुमति नहीं थी।इसलिए वे सभी लोग सम्मेलन के समय नगर पालिका अध्यक्ष के चेंबर में बैठे रहे। हालांकि सम्मेलन के दौरान नगरपालिका का प्रमुख अमला मौजूद रहा।
कांग्रेसी पार्षदों ने किया विरोध….
वार्डों में कम निर्माण विकास कार्य एजेंडे कम प्रस्ताव पारित करने पर मेज थपथपा कर विरोध किया। जबकि भाजपा पार्षदों के वार्डों में अधिक प्रस्ताव पारित करने के आरोप नपाध्यक्ष लगाए।
कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंडे में शामिल सभी बिंदुओं पर चर्चा होनी चाहिए थी।लेकिन बिंदुओं पर चर्चा ना करके 1 से 9 तक बिंदुओं को पढ़ा गया और पास कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद प्रभात चावला ने कहा कि बिना किसी जांच के मंजूर किए बिंदु। कउन्होंने कहा कि हम विकास के खिलाफ नहीं हैं। विकास के काम होने चाहिए, लेकिन एजेंडे में जो बिंदु रखे गए थे उन पर चर्चा होना चाहिए थी। प्रत्येक बिंदु पर बहस होनी चाहिए उसके बाद उसे मंजूरी या निरस्त करने की प्रक्रिया की जानी चाहिए। यहां बिना किसी बिंदु पर जांच किए सभी को मंजूर किया जा रहा है।



