सार्वजनिक शौचालय लोगों की परेशानी का सबब : शहर के सुलभ शौचालय व टॉयलेट में पसरी रहती है गंदगी
कचरे की भरमार, नहीं की जा रही साफ- सफाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाता है। लेकिन रायसेन के प्रमुख स्थानों पर बनाए गए शहर के सार्वजनिक शौचालय लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं। इसकी वजह है कि नगरपालिका परिषद या सुलभ अथॉरिटी द्वारा ठीक ढंग से साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सबसे बड़ी बात नगर पालिका परिषद ने महामाया चौक, पुराने बस स्टेंड़ पर बनाए बाथरूम में महिलाओं पुरुषों के लिए गेट ही नहीं लगाया। शहर में इस समय जितने भी सुलभ शौचालय और सार्वजनिक टॉयलेट हैं, उनकी गंदगी पसरी रहने की वजह से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं।
नये बस स्टैंड भोपाल रोड स्थित सार्वजनिक टॉयलेट इतना गंदा है कि यहां के दुकानदार बड़े परेशान होने लगे हैं। कुछ दुकानदार बताते हैं कि अगर किसी ग्राहक को थोड़ी देर खड़ा रहना पड़ जाए तो वह नाराज होकर चला जाता है। वहीं आसपास के दुकानदारों का भी बैठना दूभर हो रहा है। यहां से कुछ ही दूरी पर रैन बसेरा के बगल में में भी एक सुलभ कॉम्पलेक्स है। जिसे नगर पालिका परिषद सुलभ इंटरनेशनल संचालित करती हैं।लेकिन इसके बाथरूम में तो गंदगी का ढेर हैं। जिसे गदंगी की वजह से इस्तेमाल कर पाना संभव नहीं है।
वही इसके टॉयलेट में ताला लगा होने की वजह से इसे उपयोग नहीं कर पा रहे। वही इस जगह पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है, और एक कोने में होने की वजह से कोई महिला तो इसे उपयोग ही नहीं कर सकती। । इस तरह के हालातों में यह कहना होगा कि नगरपालिका का साफ -सफाई की व्यवस्था पर पूरी तरह ध्यान नहीं है।
गेट नहीं होने से परेशान होती है महिला पुरुष यात्री……
नये बस स्टेंड़ पर बने शौचालय में नगर पालिकागेट ही लगना भूल गई। नगर पालिका परिषद ने यहां बस स्टेंड़ के गेट के पास ही महिला पुरुष शौचालय बना दिया। इस शौचालय में एक तरफ पुरूष और एक तरफ महिला बाथरूम बन हुआ हैं। इसमें बने महिला बाथरूम के अंदर बने शौचालय में एक गेट लग हुआ हैं लेकिन बाहर बने चेजिंग एरिया में गेट नहीं होने से बाथरूम जाने वाली महिलाओं को गेट के बहार खड़े होकर शार्मिदगी महसूस होती हैं। वही इसमें गेट नहीं होने से और साफ -सफाई की कमी से कचरा पन्नी कागज और शराब की बोतलों का अंबार लगा हुआ है। बस स्टेंड़ के गेट से अंदर आते ही बदबू से यात्री मुंह पर रूमाल रख लेते हैं।




