मध्य प्रदेश

कदमताल करते हुए चले स्वयंसेवक

सिलवानी। बीकलपुर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बरेली के जिला प्रचारक दीपक तोमर ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि हम सब अलग नही अपितु हम सब एक है हमको एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलने की आवश्यकता है। हम एक घर नहीं, एक गांव नहीं, एक प्रदेश नहीं बल्कि एक परिवार है। हम केवल अपने लिए नहीं बल्कि अपनों के लिए जीना सीखे। अपने राष्ट्र, अपने धर्म-संस्कृति के लिए अपने हिन्दू जाति के प्रत्येक वर्ग के कष्ट से हमें कष्ट हो हम आतुर हो जाये। प्रत्येक वर्ग के कष्ट को अपना कष्ट मान उस समस्या का समाधान करने के लिए जो हमें हमारे लोगों को कष्ट दे रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि त्रेतायां मंत्रशक्तिश्च, ज्ञानशक्तिश्च सतयुगे। द्वापरे युद्ध शक्तिश्च, संघ शक्तिश्च कलयुगे। अर्थार्त सतयुग में ज्ञान की शक्ति थी, त्रेता में मंत्र शक्ति की प्रधानता थी। द्वापर में युद्धशक्ति थी एवं वर्तमान कलियुग में संघ शक्ति अर्थार्त संगठन की शक्ति की प्रधानता है।

Related Articles

Back to top button