ईमानदारी पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने: सीईओ पांडे

24 युवाओं को हरी झण्डी दिखाकर प्रशिक्षण के लिये किया रवाना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण पश्चात नियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार व मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से म0प्र0राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना योजनान्तर्गत प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देशन में नियमित रूप से विभिन्न चयनित संस्थाओं के माध्यम से जिले अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के निवासरत युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्घ कराकर विशेष राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में रोजगार उपलब्घ कराया जा रहा है।
मंगलवार को जिले के 24 युवाओं जिसमे चार युवाओं और बीस युवतियों को सुनील स्पांज प्राईवेट लिमिटेड जबलपुर हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ढीमरखेडा विनोद पाण्डेेय ने हरी झण्डी दिखाकर प्रशिक्षण केन्द्र जबलपुर के लिये रवाना किया । इस दौरान सीईओ जनपद श्री पाण्डेय ने युवाओं को सम्बो्धित करते हुये कहा कि आपका 6 माह का प्रशिक्षण संस्था में ईमानदारी पूर्वक निर्देशों के तहत प्राप्त करना है, तभी आप आत्मनिर्भर बनेगें । संघर्ष से घबराना नही है। संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती है। आपके सकारात्मक जीवन परिवर्तन करने व आत्भ निर्भर बनने का सुनहरा अवसर है इसका लाभ लें । प्रशिक्षण आयोजित करने वाली संस्था सुनील स्पांज प्राईवेट लिमिटेड जबलपुर के प्रतिनिधि शिवांश सेन एवं नितेश वाकले द्वारा युवाओं को बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित विषय के साथ-साथ कम्यू्टर प्रशिक्षण, साफ्ट स्किल्स , पर्सनालिटी डेव्हलपमेंट एवं भारत के उद्योग जगत के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी । प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को संस्था्न द्वारा नि:शुल्क भोजन, आवास एवं यूनीफार्म तथा अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराये जायेगें । इस दौरान जिला विकासखण्ड प्रबंधक एकलब्य मरावी, सहायक विकासखण्ड प्रबंधक सुधीर बिंद, अमिता पुरोहित एवं जया कोष्टी उपस्थित रहे।



