मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदोट में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में 1 नवंबर से 7 नवंबर तक सामाजिक सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधि आयोजित की जाना है। किसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता एकता जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।
मध्यप्रदेश का बधाई नृत्य कक्षा 12वीं की छात्रा रूपाली पंथी, निकिता अहिरवार, सिमरन धाकड़ ,मोना वंशकार, नैनसी साहू, मुस्कान विश्वकर्मा, कशिश विश्वकर्मा, सुहानी कुशवाहा, मुस्कान अहिरवार ने प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के दौरान एकता जैन ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात निरंतर प्रगतिशील है उन्होंने अपने उद्बोधन में खजुराहो और सांची का जिक्र किया, संस्था की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया। विशेष अतिथि के रुप में पधारे भगवती प्रसाद जोशी ने कहा कि देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश अपने प्राकृतिक क्षेत्रों से लेकर इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को अपने में समाए हुए हैं। यहां के जंगलों में देश में सबसे ज्यादा बाघ हैं तो सांची, खजुराहो में इतिहास समाया हुआ है। प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रतिभा वागरे ने कहा कि मध्‍य प्रदेश की संस्‍कृति और इतिहास काफी समृद्ध है जिनमें अनेक रोचक पहलुओं की जानकारी मिलती है। मध्‍यप्रदेश का राज्‍य पशु बारहसिंघा और राज्‍य पक्षी दूधराज है। मध्‍यप्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद है। कर्क रेखा मध्‍य प्रदेश राज्‍य के बीच से नर्मदा नदी के लगभग समानांतर गुजरती है। मध्‍य प्रदेश को भारत के एकमात्र हीरा उत्‍पादक राज्‍य के रूप में भी जाना जाता है। कुलभूषण जयसवाल, मीनी धाकड़, सोनम लखेरा ने मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थलों का वर्णन किया ।व्यायाम शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर ने देशभक्ति पर आधारित कई करिश्माई जादू दिखाए, सम्मान में शिक्षकों एवं संस्था के छात्र छात्राओं ने खूब तालियां बजाएं। महक धाकड़ एवं मुस्कान विश्वकर्मा ने मध्य प्रदेश की विभिन्न कलाओं का वर्णन करते हुए गीत प्रस्तुत किए। आशुतोष श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह परिहार विनीत भार्गव , रवि कुशवाहा, मोनू साहू, बुद्धूलाल अहिरवार, ज्ञानसिंह यादव, खुशबू जैन आरजू सारस्वत, चंचल विश्वकर्मा आशीष रजक एवं स्कूल के छात्र छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह ठाकुर ने एवं आभार व्यक्त शिक्षक कमलेश कुमार अहिरवार ने किया।

Related Articles

Back to top button