कृषिमध्य प्रदेश

उन्नत धान खेती के लिए पायोनियर कंपनी द्वारा धान महोत्सव आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिस प्रकार शासन प्रशासन की मंशा है कि प्रदेश एवं देश का हर किसान अपनी उपज को अच्छे दामों पर बेचे एवं कृषि को लाभ का धंधा बनाए अच्छी खेती करें अच्छे किस्म का बीज बोए और समर्थन मूल्य पर अच्छे किस्म की उपज को बेचे जिसको ध्यान में रखते हुए किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अच्छी खेती के गुर देने के लिए पायोनियर कंपनी द्वारा कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील अंतर्गत देवरी मवाई में धान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें कंपनी के द्वारा क्षेत्र एवं जिले की विभिन्न तहसीलों से किसानों को बुलाकर हाइब्रिड संकर धान बीज एवं 27 पी 37 की उपज एवं बोनी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी l
कंपनी के टी एम गौरव ने बताया कि किसानों को धान की खेती में लाभ पहुंचाने के लिए धान की अच्छी किस्म के धान बीज एवं धान की खेती के अनेक प्रकार के गुर महोत्सव में बताए गए l कंपनी द्वारा पूरे प्रदेश में पायोनियर कंपनी की धान बीज किसानों तक पहुंचाई जाती है जिससे उनकी उपज अच्छी होती है और कृषि लाभ का धंधा बन रही है कार्यक्रम में क्षेत्र एवं जिले से हजारों की संख्या में किसानों ने शिरकत की और पायोनियर कंपनी के बीज की गुणवत्ता को जाना साथ ही वर्तमान में 5 एकड़ में उपयोग किए गए एक किसान के खेत में जाकर वर्तमान की उपज को भी देखा l
इस दौरान कार्यक्रम में एमडीआर श्याम कृष्ण शुक्ला, पवन पाठक, कृष्णा कुशवाहा, पंकज राजपूत, राजेंद्र कुमार, नितिन कुमार, संजीव चौरसिया सहित हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button