मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान मे रायसेन कलेक्टर के नाम थाने में सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप। मंडीदीप स्थित खेल मैदान विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज के द्वारा मंडीदीप थाने में रायसेन कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा । जिसमें उल्लेख किया है कि विश्व हिंदू परिषद प्रांत से प्रमुख धर्म प्रसार संजीव पटेरिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंडीदीप नगर के खेल मैदान का जो प्रकरण न्यायालय के अधीन है एवं समस्त नगरवासी उसका सम्मान करते हैं परंतु मुस्लिम कमेटी द्वारा बच्चों के खेल कूद आयोजन पर विवाद उत्पन्न करते हुए बार-बार वीडियो जारी कर नगर की शांति पूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।जिससे अशांति फैल सकती है वही मंडीदीप के जनमानस में असंतोष व्याप्त है। जिसके कारण नगर का माहौल खराब हो सकता है। क्या माननीय न्यायालय द्वारा मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष सोहेल खान को अधिकृत किया है कि किसी प्रकार के आयोजन पर उसकी अनुमति लेना आवश्यक है? ऐसा वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा है वीडियो की जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जावे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संबंधित अधिकारी एवं कलेक्टर से मांग करता है।
ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी नरेंद्र मैथिल, विभाग संयोजक राजकुमार चौहान, जिला संयोजक गोलू मालवीय, जिला सह मंत्री अजय पाल, जिला सह मंत्री राजेश मालवीय, जिला धर्म प्रसार प्रमुख मनोज गोस्वामी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रामभरोस विश्वकर्मा, प्रखंड मंत्री राम निरंजन पटेल, प्रखंड सह मंत्री एस पटेल, प्रखंड से सुरक्षा प्रमुख गोलू कटारे सहित विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जोशी, शुभम खटीक, दीपेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे। मुख्य बिंदु जिन को लेकर ज्ञापन दिया गया। 1- वीडियो कांफ्रेंस कर वीडियो जारी करना एवं अनुमति देना एसडीएम तहसीलदार अन्य अधिकारियों के बीच ऐसा कोई समझौता हुआ है या नियुक्ति की गई है तो खेल मैदान के संदर्भ में किसी प्रकार की अनुमति देंगे स्पष्टीकरण। 2- प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऐसा कहा जाना कि यदि यह आयोजन किया गया तो 40 गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों को एकत्रित कर खेल मैदान पर होने वाले आयोजन को रोका जाएगा क्या यह उचित है। 3- खेल मैदान के विषय को लेकर 1996 में कलेक्टर के समक्ष दोनों पक्षों के गणमान्य नागरिकों के बीच समझौता हुआ था कि 5 एकड़ ईदगाह और 5 एकड़ दशहरा मैदान एवं वर्तमान विवादित खेल मैदान शासकीय स्कूल खेल मैदान रहेगा एवं जो भूमि ईदगाह का दशहरा मैदान को दी गई है उस पर किसी प्रकार का कोई निर्माण एवं व्यवसाय नहीं होगा परंतु ईदगाह पर इसकी अवहेलना करते हुए व्यवसाय के लिए दुकानों का निर्माण कर दिया गया है जो जांच का विषय है। 4- पूर्व में नगर पालिका द्वारा खेल मैदान की बाउंड्री करते समय गलत तरीके से बाउंड्री वाल कर दी गई खेल मैदान की भूमि को अधिकृत किया गया जबकि पूर्व में समझौते में 15 x 15 स्क्वायर फीट जगह मजार के लिए सुरक्षित है एवं इस पर किसी पर का कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। 5,-खेल मैदान पर सभी धर्म समुदाय के बच्चे खेलकूद प्रतियोगिता एवं जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेलते हैं एवं अभ्यास करते हैं जो वर्षों से चला आ रहा है इस पर कभी भी किसी को कोई आपत्ति नहीं थी पर अचानक खेल भावना एवं नगर के प्रतिभावान खिलाड़ी एवं नगर की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए विवादित बयान से बच्चों के मन में भय एवं नगर के समस्त स्कूलों के बच्चे भयभीत हैं एवं जनता में आक्रोश है। 6- मुस्लिम कमेटी द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए स्वयं का अधिपत्य मानकर किसी भी आयोजन की अनुमति देना क्या न्याय उचित है अगर ऐसा है तो मुस्लिम कमेटी द्वारा राजीनामा की अर्जी न्यायालय में प्रस्तुत कर व कोर्ट की संपत्ति ना मानकर शासकीय खेल मैदान घोषित करके वर्तमान विवाद को खत्म किया जाए। इन सभी विषयों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शासन प्रशासन से मांग करता है कि मंडीदीप नगर में वक्फ बोर्ड को समाप्त किया जाए एवं खेल मैदान को सुरक्षित खेल मैदान घोषित किया जाए । न्यायालय के निर्णय तक इस मैदान को शासन प्रशासन के अलावा किसी भी व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया जाए एवं मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष सोहेल खान पर उचित कार्रवाई की जाए ऐसा नहीं होने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जन जागरण करते हुए धरना प्रदर्शन के माध्यम से जन आंदोलन करता रहेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button