मध्य प्रदेश

दिग्विजय यात्रा का नगर भृमन, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

सिलवानी । श्री समोशरण महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन 1 नवंबर से 10 नवंबर 2022 तक सिलवानी नगर में किया जा रहा है। शनिवार को महाराजा भरत चक्रवर्ती की भव्य दिग्विजय यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई ।
दिग्विजय यात्रा का नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुनील कुमार जैन एवं विधायक प्रतिनिधि विभोर कांत जैन, संजय मस्ताना, अर्चना जैन, अलका जैन, मिलन जैन, मोनू मतामबर, शमीम काजी, प्रदीप कुशवाहा, हफीज मंसूरी, कोसर खान, मोहन साहू, लखन मेहरा, बाबूलाल ठाकुर एवं परिषद के कर्मचारियों द्वारा चल समारोह का पुष्प वर्षा कर, हार फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button