बाजे गाजे और ढोल नगाड़ों के साथ निकली भगवान राम की बारात

रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । तहसील देवरी की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान राम विवाह का कार्यक्रम बनाया गया। ग्राम नयाखेड़ा में लगातार 10 वर्षों से प्रति शनिवार को रामायण का संगीतमय पाठ किया जाता है, जिसमें राम विवाह प्रसंग इस शनिवार को किया गया । और राम विवाह का कार्यक्रम खूबचंद लोधी के निज निवास पर किया गया। सभी ग्रामीणों ने मिलकर भगवान राम की बारात रानी अवंती बाई घाटी मोहल्ले से ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए मुख्य चौराहों से होते हुए कंचनपुरी मोहल्ले में खूबचंद लोधी के घर बारात पहुंची, जहां वेद की रीति रिवाज के साथ भगवान राम और माता सीता का विवाह उत्सव मनाया गया ।
इस मौके पर ग्राम के बच्चे वृद्ध तथा युवा हजारों की संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में लगभग 10 वर्षों से लगातार प्रीति शनिवार मोती पटेल के सानिध्य में एवं उनके साथियों द्वारा घर-घर जाकर संगीतमय रामायण का पाठ अर्थ सहित किया जाता है। जहां सभी ग्रामवासी रामायण प्रसंग के अनुसार राम जन्म राम विवाह आदि कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। पंडित प्रमोद दुबे ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम ग्राम में होते रहे जिससे हमारे सनातन धर्म की ध्वजा लहराती रहे । बता दें कि ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में लगातार धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं जिसमें सभी ग्राम वासियों का सहयोग रहता है । प्रति दिन सुबह प्रभात फेरी की जाती है तो वहीं प्रति मंगलवार के दिन राम जानकी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का पाठ किया जाता है एवं जयगुरुदेव संगत नयाखेड़ा द्वारा प्रीति गुरुवार को उज्जैन वाले उमाकांत जी महाराज के आदेश अनुसार शाकाहारी सदाचारी नशा मुक्त पैगाम सभी को दिया जाता है। तथा शक्तिपुत्र महाराज के शिष्यों द्वारा भी प्रीति गुरुवार को दुर्गा चालीसा एवं नशा मुक्ति का कार्यक्रम घर घर किया जाता है।


