क्राइम

दुल्हन ने दूल्हे पर 376 का मामला दर्ज करा कर भेजा जेल

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । मप्र के रायसेन में आज एक अनोखा मामला देखने को मिला जहां पुलिस ने एक दूल्हे को ज्यादती के मामले में गिरफ्तार किया, दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली कोई और नहीं बल्कि दूल्हे की नई नवेली दुल्हन ही हैं। जी हां यह हैरान करने वाला मामला रायसेन जिले के देवनगर (देहगांव) थाना क्षेत्र के गांव साँचेत का है। जहां से आज एक दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूरा मामला कुछ इस तरह का है की साँची ब्लॉक के ग्राम साँचेत गांव की 19 वर्षीय युवती के अपने पड़ोस मैं रहने वाले आरोपी दूल्हे से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शादी से पहले ही शरीरिक संबंध बना लिए और फिर शादी करने से इंकार कर दिया । जिसके चलते पीड़िता युवती में 10 अक्टूबर को पुलिस थाने जाकर युवक के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज करा दिया था इसके बाद पुलिस कार्यवाही के डर से और परिजनों के दबाव के कारण 2 दिन पहले आरोपी और पीड़िता की शादी करा दी गई।जिसकी सूचना मुखबिर से पुलिस को लग गई पुलिस ने हाथों में मेहंदी लगे दूल्हे की ड्रेस में तैयार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। रायसेन एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि मामला दोनों के प्रेम संबंध का है। लड़की की रिपोर्ट पर धारा 376 के तहत कार्रवाई की जा रही है। दूल्हे के रूप में तैयार लड़के को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया था यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि भले ही पीड़िता ने आरोपी से शादी कर ली हो लेकिन अपराध के साक्ष उनके पास पर्याप्त थे जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई न्यायालय तय करेगा।

Related Articles

Back to top button