मध्य प्रदेश

आशा, उषा, आशा सहयोगी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ :: संजय द्विवेदी
गैरतगंज । आशा, उषा, आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर 14 से 19 नवम्बर तक अपनी 3 मुख्य सूत्रीय मांगो को लेकर गैरतगंज सामुदायिक स्वस्थ केंद्र ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) अनिष्ट लाल को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मुख्यतीन सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया।
बता दें कि कार्यकर्ताओं ने अपनी वेतन वृद्धि कर 15से20हजार रुपये किये जाने की मांग की है साथ ही अन्य मांगों को लेकर आशा, उषा कार्यकर्ता हड़ताल पर है।
इस सात दिवसीय हड़ताल पर बैठे आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वो आगामी समय में काम बंद कर उग्र आंदोलन करेंगी।
बड़ी संख्या में आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है।
वहीं उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय बड़ाने, आशा कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने, संविदा नियुक्ति देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन देने वालो में आशा कार्यकर्ता अध्यक्ष वनदेवी, आशा महासचिव लक्ष्मी लोधी,
सुनीता अहिरवार, राधा प्रजापति, रामेति लोधी, इमरत कुशवाहा, अनिता लोधी, अंजलि, गीता सोनी, सपना, दमयंती शर्मा, संध्या लोधी, रानी यादव, शारदा, अरुणा शर्मा, सोनू चौवे, हेमलता, नसरीन, रुकमणी, कलावती, मोहरबाई, सोनिया, कृष्णा, ममता, भगवती, फूलबाई, सहित बड़ी संख्या में आशा, उषा, आशा सहयोगी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button