संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए महाविद्याालय के छात्र का हुआ चयन
विदिशा में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे रीतेश कुशवाहा
सिलवानी। महाविद्यालयीन जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिले के ओबैदुल्लागंज में किया गया। जिसमें सिलवानी महाविद्यालय की कबड्डी टीम के खिलाड़ी भी शामिल हुए। आयोजित की गई
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय सिलवानी के छात्र व खिलाड़ी रीतेश कुशवाहा के द्वारा भी सहभागिता की गई। इस प्रतियोगिता में रीतेश के द्वारा बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मेंच में कबड्डी के विभिन्न दावपेंच अपनाए गए। रीतेश के द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर चयन समिति के द्वारा उसका चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय विदिशा में आगामी दिनों में किया जाएगा। टीम मैनेजर मतीन अहमद के नेतृत्व में उक्त प्रतियोगिता आयोजित की गई। रीतेश के संभागीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर शासकीय महाविद्यालय परिवार, छात्र छात्राओ ने बधाई व शुभकामनाए दी।



