क्राइम
दो बाइको की आमने-सामने भिंडत, 1 महिला की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल, भोपाल रेफर
रायसेन । रायसेन में गुरुवार की शाम 7 जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर सागर मार्ग पर ग्राम पठारी पर दो मोटर साइकिलों के आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन से देवनगर की तरफ जा रही मोटरसाइकिल और सिरसौदा से रायसेन की ओर आ रही मोटरसाइकिल की सागर रोड ग्राम पठारी पर आमने-सामने टकरा गईं। जिससे जावेद खान पिता कासिम, कासिम पिता करीम खान निवासी इस्लामपूरा सिरसोदा , चतुरसिंह पिता गोरेलाल निवासी चिलवाहा जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं रईसा बी पत्नी कासिम खान निवासी इस्लामपूरा सिरसोदा की मौके पर मौत हो गई है। घायलों की स्थिति बिगड़ती देख सभी लोगों को हमीदिया अस्पताल रैफर किया है।




