मध्य प्रदेश

प्रभु नागर गौशाला और नीलकंठ मंदिर दर्शन उपरांत गए अपने धाम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मालवा माटी के व्रद पुत्र राष्ट्रीय संत कमल किशोर जी नागर के पुत्र संत प्रभु नागर द्वारा सात दिवसीय कथा के समापन के बाद दूसरे दिन गुरुवार को सलैया गौशाला पहुंचे और वहां पर गायों को चारा खिलाने के बाद गौशाला के संचालन के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात हरदोट के प्रसिद्ध सिद्ध स्थल नीलकंठ मंदिर पहुंचकर वहां पर पूजा अर्चना की मंदिर के महंत से चर्चा उपरांत राकेश राय के फार्म हाउस पर कुछ देर विश्राम करने के बाद कथा के मुख्य यजमान संतोष राय के निवास पर पहुंचकर परिजनों को आशीर्वाद देने के उपरांत अपने धाम वापस रवाना हो गए। उन्हें विदाई देने के लिए काफी संख्या में लोग आयोजक समिति के पदाधिकारी समाजसेवी जनप्रतिनिधि पहुंचे जिन्होंने नम आंखों से अपने चहेते संत को विदाई दी।

नीलकंठ मंदिर में नागर जी पूजा करते हुए

Related Articles

Back to top button