मध्य प्रदेश

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन विकासखंड बेगमगंज द्वारा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 4 नवंबर को बॉक्सिंग दौड़ एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिसका पुरस्कार वितरण समारोह उत्कृष्ट स्कूल माध्यमिक शाला परिसर में एसडीएम अभिषेक चौरसिया एवं नपा अध्यक्ष संदीप लोधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, नगरपालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, डॉ जितेंद्र तोमर, पार्षद ओंकार यादव, रजनीश नेमा, एचएम सुषमा व्यास, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, जिला मीडिया प्रभारी हरी साहू, , भगवानसिंह लोधी, यशवंत ठाकुर विक्रम ठाकुर की मौजूदगी में किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल 50 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं खेल यूनिफार्म प्रदान की गई।
अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि आगे भी जो प्रतियोगिता आयोजित होंगी उसमें जो भी सहयोग बन पड़ेगा पूरी तरह से किया जाएगा। युवा समन्वयक सुभाष रैकवार ने जानकारी दी कि 24 नवंबर से सीएम कप प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसमें कबड्डी, खो-खो,कुश्ती, व्हालीवाल, फुटवाल, और एथलेटिक्स को शामिल किया गया है अभी से खिलाड़ी इसकी तैयारी करें। इसमें उन्होंने उपस्थित अतिथियों से सहयोग की अपेक्षा की।
खिलाड़ियों को इस काबिल बनाने के लिए कोच राहुल कुशवाहा, व्यवस्थाओं को अंजाम देने वाले अक्षय लोधी, ओमकार रैकवार, परमेश रैकवार, नरेंद्र कुशवाह आदि के कार्य की सराहना की गई।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के प्रारंभ में फूलों की पंखुड़ियों और तालियों की करतल ध्वनि से अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन व्यायाम निर्देशक आरजी नेमा ने आभार सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य एम एल बघेले ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button