बहोरीबंद एसडीएम प्रदीप मिश्रा का तबादला, श्लोक वाईकर ने संभाला कार्यभार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। बहोरीबंद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रदीप कुमार मिश्रा का स्थानांतरण भिंड जिला कर दिया गया है । कलेक्टर कार्यालय कटनी से जारी आदेश के अनुसार शासन के निर्देशों के पालन में प्रदीप मिश्रा को 25 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न से कार्यमुक्त किया गया है, ताकि वे नवीन पदस्थापना स्थल भिंड में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें ।
प्रदीप मिश्रा के स्थानांतरण के बाद श्लोक वाईकर ने बहोरीबंद एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया है । श्लोक वाईकर को बहोरीबंद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। प्रदीप मिश्रा ने बहोरीबंद में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई । अब उनके स्थान पर श्लोक वाईकर के कार्यभार संभालने से बहोरीबंद अनुविभाग में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है ।



