मध्य प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आम आदमी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने से पूर्व दशहरे मैदान मैं बसंत शर्मा आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा कृषि उपज मंडी तक और वहां से नया बस स्टैंड तक जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की और उसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम अभिषेक चौरसिया को सौंप कर विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की ।
ज्ञापन में प्रत्येक किसान के लिए सिंचाई का स्थाई विद्युत कनेक्शन दिए जाने, किसानों को खाद के लिए सोसायटियों पर क्रेडिट एवं नगद विक्रय सुनिश्चित कर प्रत्येक किसान को जमीन के मापदण्ड से खाद की मात्रा के कार्ड बनाकर दिए जाने, किसानों को निजी विद्युत ट्रांसफार्मर पर अनुदान राशि दीए जाने, सिंचाई हेतु दिन में कम से कम आठ घंटे बिजली उपलब्ध कराने, नगर में अस्थाई रूप से 20-25 वर्षो से छोटे छोटे दुकानदार धंधा करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है। नगर पालिका के रिकार्ड आनुसार उन्हें स्थाई दुकाने बनाकर लागत राशि जमा करवाकर एवं न्यूनतम किराए पर उन्ही को दुकाने दिए जाने, सिलवानी, बेगमगंज से वन उपज (लकड़ी) का निर्यात करके बाहर भेजा जाता है क्यों न क्षेत्र में ही फर्नीचर उद्योग लगाकर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिया जाने, जिन व्यक्तियों का वन भूमि पर कब्जा है उन्हें राजस्व की तरह पट्टे दिए जाने, क्षेत्र के 35 प्रतिशत किसान सेमरी जलाशय की नहरों से सिंचाई करते हैं इसमें अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है जबकि 10 अक्टूबर से पानी छोड़ा जाता है शीघ्र पानी छोड़े जाने, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों का पुनः सर्वे कराकर उन्हें गरीबी रेखा में शामिल करने जैसी मांगे शामिल की गई हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में बसंत शर्मा, ब्रजेश विश्वकर्मा, केशव लोधी, भगवत सिंह आठ्या, उमेश शर्मा, कपिल मिश्रा, हर्ष दुबे, जय सिंह चरणसिंह, भगवानदास, संतोष साहू, रवि शंकर साहू, नसीम खान, वसीम खान, कृष्ण कुमार, विनोद सिंह, रफीक खान, रवि लोधी, राजेंद्र सिंह यादव, हनुमत सिंह, सौदान सिंह, सलमान खान, दिनेश कुमार, विजय सिंह सहित अनेक लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button