क्राइममध्य प्रदेश
बिजली का पोल गिरने से दो बच्चों की मौत
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
उज्जैन । एमपी के उज्जैन जिले की घटिया तहसील के गांव रलायता में बुधवार की देर रात बिजली का पोल गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना काफी दर्दनाक है ।
बताया जा रहा है कि विद्युत मंडल की लापरवाही से यह घटना हुई है। एसडीएम संजीव साहू ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत मंडल अधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी की है। वही घटिया थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
एसडीएम संजीव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली का पोल गिरने से दो बच्चों की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। एसडीएम ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात भी कही है। वहीं सरकार द्वारा मृत बच्चों को मुआवजा भी दिया जाएगा।



