आज का पंचांग गुरुवार, 24 नवम्बर 2022
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
गुरुवार 24 नवम्बर 2022
💎 24 नवम्बर 2022 दिन गुरुवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज रुद्रव्रतम (पीडिया) व्रत है। आज शुक्र देवता का बालत्व निवृत हो जाएगा। अर्थात आज से शुक्र देवता युवावस्था को प्राप्त हो जाएंगे। आप सभी सनातनियों को रुद्रव्रतम एवं शुक्र बालत्व निवृति की हार्दिक मंगलकामनाएँ।।
मंगल श्री विष्णु मंत्र :-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
☄️ दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए । गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं । इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
गुरुवार को चने की दाल भिगोकर उसके एक हिस्से को आटे की लोई में हल्दी के साथ रखकर गाय को खिलाएं, दूसरे हिस्से में शहद डालकर उसका सेवन करें।
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ सायन – दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर हेमन्त ऋतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष माह
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथिः- प्रतिपदा तिथि 25:38:58 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि
✏️ तिथि स्वामीः- प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं।
💫 नक्षत्रः- अनुराधा 22:10:46 तक तदोपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र
🪐 नक्षत्र स्वामीः- अनुराधा के स्वामी शनि देव हैं तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं।
🔔 योगः- अतिगंड 12:18:27 तदोपरान्त सुकर्म
⚡ प्रथम करण : किंस्तुघ्न – 03:04 पी एम तक
✨ द्वितीय करण – बव – 01:37 ए एम, नवम्बर 25 तक बालव
🔥 गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 09:29:00 A. M से 10:48:00 P.M तक
⚜️ दिशाशूलः- गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें।
🤖 राहुकालः- आज का राहु काल 01:26:00P.M से 02:46:00P.M तक राहू काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया हैं।
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:41:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:19:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:03 ए एम से 05:57 ए एम
🌆 प्रातः सन्ध्या : 05:30 ए एम से 06:51 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:14 पी एम से 05:38 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 05:25 पी एम से 06:45 पी एम
💧 अमृत काल : 10:05 ए एम से 11:33 ए एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:41 पी एम से 12:35 ए एम, नवम्बर 25
⭐ सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:51 ए एम से 07:37 पी एम
☄️ सुकर्मा योग – आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से रात 8 बजकर 44 मिनट तक
❄️ यायिजययोग – सूर्योदय से शाम 7 बजकर 37 मिनट तक
💥 अनुराधा नक्षत्र – आज रात 7 बजकर 37 मिनट तक
🚓 यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-विष्णु मंदिर में पीले फल चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – मूल प्रारंभ/सर्वार्थसिद्धि योग, देव दीपावली, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस, मार्तण्ड भैरव षड् रात्रोत्सवारंभ, राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह), राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह), सर छोटूराम स्मृति दिवस
✍🏽 विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।
🗣️ श्लोक : १.१.३(1.1.3) सूक्त
अ॒ग्निना॑ र॒यिम॑श्नव॒त्पोष॑मे॒व दि॒वेदि॑वे । य॒शसं॑ वी॒रव॑त्तमम् ॥
अग्नि की कृपा से यजमान को धन मिलता है. उन्हीं की कृपा से वह धन दिनदिन बढ़ता है. उस धन से यजमान यश प्राप्त करता है एवं अनेक वीर पुरुषों को अपने यहां रखता है।
🏘️ Vastu tips 🏚️
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य श्री गोपी राम से जानिए फिटकरी के बारे में। घरेलू उपचार में और नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन घर के वास्तु सुधार में भी फिटकरी का प्रयोग बड़ा कामयाब है।
घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपाय के साथ-साथ वास्तु उपाय के लिये भी उपयोग में लाई जा सकती हैं। अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उसे दूर करने को लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे की उत्तर दिशा में रख दें। इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों में कमी आयेगी और सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी।
इसके अलावा अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिये के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
खुजली में फायदेमंद
जरूरी नहीं है कि हर महिला के गर्भावस्था का समय एक ही जैसा हो, क्योंकि कुछ लोगों को खुजली की परेशानी होती है तो वहीं कई महिलाओं को इन दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन जो लोग इस समस्या से गुजर रहे होते हैं, उनकी स्किन काफी ड्राई होने लगती है और खुजली की वजह से रैशेज भी हो सकते हैं। ऐसी परेशानी होने पर रात के समय सोने से पहले नारियल के तेल से मसाज करना फायदेमंद हो सकता है। इसे लगाने के बाद सो जाएं। वहीं, नहाने से पहले भी इस प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है। ऐसा करना रैशेज और खुजली मैं राहत दिला सकता है।
स्ट्रेच मार्क से राहत
गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं, जो बेबी की डिलीवरी के पश्चात भी काफी लंबे समय तक रहते हैं, जो देखने में बेहद भद्दे नजर आते हैं। इसका इलाज करने के लिए महिलाएं कई तरीके के उपाय आजमाती हैं। फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में नारियल का तेल स्ट्रेच मार्क्स के लिए लाभ दे सकता है। इसे रोजाना नियमित रूप से अप्लाई करने पर कई समस्याओं से निजात मिल सकती है।
🫀 आरोग्य संजीवनी 🍶
बच्चेदानी खिसकने का कारण
बच्चेदानी खिसकने सा सबसे बड़ा कारण है उम्र बढ़ने के साथ आपकी मांसपेशियों का कमजोर होना। ये कई कारणों से होता है जिसमें कि कुछ मेडिकल तो कुछ लाइफस्टाइल से जुड़े कारक हो सकते हैं। जैसे कि
कई बार प्रेगनेंसी और नॉर्मल डिलीवरी
मोटापा या थायराइड की बीमारी जिससे वजन ज्यादा बढ़ जाए
हार्मोनल बदलाव
मेनोपॉज
हमेशा भारी वजन उठाना
वेट लिफ्टिंग जैसी भारी-भरकम एक्सरसाइज करना
बच्चेदानी खिसकने के लक्षण
बच्चेदानी खिसकने के लक्षण वैसे तो हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन, कुछ चीजों महिलाओं में एक जैसी होती है। जैसे कि
खाना खाते ही ब्लोटिंग की समस्या महसूस करना
ब्लैडर पर एक भार महसूस करना और बार-बार पेशाब लगना
छींकने और खांसने पर भी पेशाब लीक कर जाना
लंबे समय तक कब्ज रहना
पीठ में दर्द
📚 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया है। जिसमें धन, तरक्की, बिजनेस, नौकरी और वैवाहिक जीवन आदि शामिल हैं। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को सफलता हासिल करने के लिए कुछ चीजों से दूर रहना चाहिए। आचार्य का मानना है कि जो व्यक्ति दूसरों की मदद और समय पर काम को पूरा करता है। वह हमेशा समाज में मान-सम्मान पाता है।
आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं कि धोखा देने वाले व्यक्ति को सम्मान हासिल नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति से लोग दूरी बनाकर रखते हैं। इसलिए जीवन में सफलता हासिल करने के लिए धोखा देने की प्रवृत्ति रखने वाले व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए। जानिए किन कामों को करने से नहीं मिलता है सम्मान
धोखा देने वाला व्यक्ति नहीं होता है किसी का मित्र- धोखा देने वाला व्यक्ति किसी का प्रिय या मित्र नहीं होता है। अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को धोखा देने वाले व्यक्ति को समाज में सम्मान नहीं मिलता है। एक समय आने पर इनका कोई भी मित्र नहीं रह जाता है।
धोखा देने वाले व्यक्ति का भरोसा नहीं होता- जो व्यक्ति दूसरों को धोखा देते हैं, उनका कोई विश्वास नहीं करता है। धोखा देकर सफलता हासिल करने वालों की सफलता अस्थाई होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को शर्मिंदा भी होना पड़ता है।
लालच के लिए किसी को धोखा- इसीलिए हम कहते हैं कि व्यक्ति को लालच के लिए किसी को धोखा नहीं देना चाहिए। लोभ के लिए धोखा देने वाले व्यक्ति समाज में सम्मान नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों का आत्मविश्वास कम होता है।
☞✺═══✺🪔🌹🪔✺═══✺☜
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलग्न रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला भी होता है। ऐसे लोगों को मांस मदिरा काफी पसंद होता है अर्थात ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।

