मध्य प्रदेश

सुने घर में लगी आग लाखों का सामान हुआ जलकर खाक

रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । रायसेन जिले की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में एक सुने घर में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नयाखेड़ा के पूर्व सरपंच धनराजसिंह लोधी (मुन्ना भैया) के भाई रामसिंह बड़कुर के घर अचानक आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान खाद सामग्री पहनने के कपड़े ओढ़ने बिछाने के कपड़े बर्तन अनाज आदि जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि घर मैं आग लगी तब घर के सभी सदस्य खेत पर थे पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा तब पता चला कि घर में आग लगी है पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया , घर में रखी सारे सामान को आग आग ने राख का ढेर कर दिया । जानकारी के अनुसार रामसिंह लोधी एक मजदूर है और उसके दो बच्चे हैं और वह अपने परिवार का पालन पोषण मेहनत मजदूरी से करता था बताया जा रहा है कि राम सिंह लोधी को प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी नहीं मिला एक कच्चा मकान था वह भी जलकर राख हो।

Related Articles

Back to top button